विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत- संजय सेठ
विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत- संजय सेठविचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत- संजय सेठविचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ता ही

बोकारो शहर के सेक्टर-4 स्थित महामिलन बैंकेट हॉल में गुरूवार को भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने वर्ग वक्ताओं का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊर्जा और राष्ट्र को नई दिशा देते हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी पहल से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने पंचायत व्यवस्था को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि गांवों के विकास और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। संजय सेठ ने झारखंड की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायतों में फंड के अभाव से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, अपराध, अवैध खनन और संसाधनों की लूट जैसे मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस समृद्ध झारखंड की कल्पना की थी, वर्तमान स्थिति उससे अलग है।प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कार्यपद्धति, विकास प्रीतम ने राष्ट्रीय चुनौतियों और समाधान, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने पार्टी के इतिहास और विकास पर विस्तार से विचार रखे। प्रतुल शाहदेव ने व्यवहारिक जीवन पर मार्गदर्शन दिया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आने वाले समय में बोकारो की चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित कर 2029 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


