ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोभ्रष्टाचार भरा रहा है भाजपा का चार साल : आलोक दुबे

भ्रष्टाचार भरा रहा है भाजपा का चार साल : आलोक दुबे

राज्य की भाजपा सरकार चार वर्ष तक भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के बावजूद भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा कर रही है,जो हास्यास्पद है। उक्त बातें राज्य कांग्रेस के मीडिया प्रमुख आलोक दुबे ने कही। वे रविवार...

भ्रष्टाचार भरा रहा है भाजपा का चार साल : आलोक दुबे
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोMon, 31 Dec 2018 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य की भाजपा सरकार चार वर्ष तक भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के बावजूद भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा कर रही है,जो हास्यास्पद है। उक्त बातें राज्य कांग्रेस के मीडिया प्रमुख आलोक दुबे ने कही। वे रविवार को सेक्टर-1 स्थित होटल हंस रिजेंसी में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्राकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कहा कि 28 दिसंबर को अखबारों में सरकार ने प्रमुखता से विज्ञापन छपा था।

जिसमें भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड की बात कही गई थी। लेकिन एक दिन पहले ही सदन के पटल पर महालेखाकार ने कहा कंबल घोटाले में 20 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गयी है। सरकार ने झारक्राफ्ट के माध्यम से बिना टेंडरवाली कंपनी को काम दिया। इससे पहले राज्य के बुनकरों को काम देने की बात कही गई थी। झारखंड क्राफ्ट के माध्यम से हरियाणा के कंपनी को दिया गया। इस घोटाले में रघुवर सरकार लिप्त है। वित्तिय अनियमितता की जानकारी महालेखाकार ने स्पष्ट कर दी है। दूसरी ओर गव्य व मत्स्य विभाग आयोग ने गुणवत्ता वाले राशन व दुग्ध उत्पादन के लिए लोगों को समान उपलब्ध कराने थे, इसके तहत निदेशालय ने नियम बनाए, लेकिन महालेखाकार के अनुसार 2012 से अब तक उक्त विभाग में मवेशी के नाम पर आवंटन में 1 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार पाए गए। वहीं उर्जा व स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की भी बाते कही गई है। राज्य में 12.5 प्रतिशत यानी 35 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गई है, जो बिल्कुल गलत है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने हर गांव को बिजली देने सहित अन्य मामलों पर भी लगातार झूठ बोल रही है। सरप्लस बजट वाले राज्य में आज पारा शिक्षकों को देने के लिए बजट नहीं है। दुबे ने कहा क्राइम व अपराध के मामले भी राज्य में बढ़े हैं। झारखंड मर्डर के मामले में देश भर में पहले स्थान पर आता है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में मध्यान भोजन, स्कूल चले अभियान समेत अन्य योजनाओं को बंद है।

राज्य के मंत्री ही दे रहे बयान: दुबे ने कहा कि राज्य के मंत्री ने सरयू राय अपने ही सरकार के खिलाफ बयान देते हैं। सरयू राय ने कहा कि कंबल घोटाले में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, क्या मंत्री सरयू राय ही विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। सरकार ने इनको इसी काम के लिए रखे हैं। सरयू राय को मीडिया में बोलने के बजाए अपने आला कमान को संबंधित जानकारी देनी चाहिए। मौके पर जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें