जैनामोड़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को रांची से बोकारो जाते समय जैनामोड़ फोरलेन चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बोकारो में अपनी मौसी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। उनका दौरा संक्षिप्त रहा, जिसमें कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जैनामोड़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत

जैनामोड़, प्रतिनिधि। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को रांची से बोकारो जाने के दौरान जैनामोड़ फोरलेन चौक पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी के साथ माला पहनाकर व  गुलदस्ता, अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। पार्टी सुत्रो के अनुसार अध्यक्ष नितिन नबीन बोकारो के सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर में अपनी मौसी के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। उनका यह दौरा बेहद संक्षिप्त रहा। स्वागत में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. सुरेन्द्र राज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार महतो, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, जगतपति सिंह, सुभाष महतो, शंकर रजक, सतीश राय, दिनेश महतो, केदार महतों, रंजीत महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।