Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBJP Meeting in Gomia Discusses Developed India Employment Scheme for Rural Job Guarantee
विकसित भारत रोजगार योजना मनरेगा का विस्तारित रूप

विकसित भारत रोजगार योजना मनरेगा का विस्तारित रूप

संक्षेप:

गोमिया में भाजपा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकसित भारत रोजगार योजना पर चर्चा की गई। इस योजना के तहत ग्रामीणों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि यह मनरेगा का विस्तारित रूप है और इसे अधिक पारदर्शी बनाया गया है ताकि लाभुकों को समय पर पारिश्रमिक मिल सके।

Feb 10, 2026 02:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में सोमवार को गोमिया, साड़म एवं ललपनिया मंडल भाजपा की ओर से केंद्र सरकार की विकसित भारत रोजगार योजना के जागरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने की। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय, अभियान के जिला प्रभारी संजय सिन्हा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति तथा जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत रोजगार योजना मनरेगा का विस्तारित रूप है, जिसमें ग्रामीणों को अब 100 के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि पूर्व की योजनाओं में रही खामियों को दूर कर इसे अधिक पारदर्शी बनाया गया है, जिससे लाभुकों को समय पर पारिश्रमिक मिलेगा। योजना को जन-जागरण अभियान के तहत गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महासचिव बिनोद पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री दरबारी मांझी, साड़म मंडल अध्यक्ष उषा चौहान व युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित यादव सहित शिव शंकर दुबे, दीपक ठाकुर, प्रमोद राम, आनंद पाठक, शीला रानी, नकुल यादव, अजय तिवारी, धनेश्वर प्रसाद, तारमेश्वर प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता थे।