भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर हुई चर्चा

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

पेटरवार फोटो 02 बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताभाजपा की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर हुई चर्चाभाजपा की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान

भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर हुई चर्चा

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार बाजार टांड स्थित प्रखंड भाजपा के प्रधान कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड भाजपा अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर प्रभारी के रूप में जिले के मंत्री मनोज ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चर्चा किया गया और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन ही रीढ़ होते है, इसलिए संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रहलाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, वरिष्ठ भाजपा नेता शांति लाल जैन, मनोज शर्मा, अमर ज्योति बनर्जी, राजेंद्र महतो, ज्योति लाल स्वर्णकार, पंकज कुमार सिन्हा, शशि स्वर्णकार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।