7 जनवरी को तीन सूत्री मांगों को लेकर भाजपा देगी निगम कार्यालय में धरना : अमर बाउरी
7 जनवरी को तीन सूत्री मांगों को लेकर भाजपा देगी निगम कार्यालय में धरना-अमर बाउरी7 जनवरी को तीन सूत्री मांगों को लेकर भाजपा देगी निगम कार्यालय में धरना

चास के मगध बेंकेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को चास नगर निगम चुनाव के निमित्त कामकाजी संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश द्वारा बोकारो जिला नगर निगम चुनाव प्रभारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी , पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश की ओर से नियुक्त प्रभारी अमर बाउरी ने बताया कि 7 जनवरी को चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। जिसमें नगर निगम चुनाव के तिथि की घोषणा जल्द से जल्द हो, निगम चुनाव दलीय आधार पर हो और चुनाव ईवीएम मशीन के माध्यम से, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराए कराने की मांग शामिल होगा।
उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं को हर वार्ड में चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर देना चाहिए एवं सभी वार्डो से भाजपा का पार्षद हो मेयर भाजपा का हो इस निमित्त अभी से सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने अपने संबोधन में इस एकदिवसीय धरना को सफल बनाने का आह्वाहन किया । जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कचड़ा का भंडार एन एच में फेंका जा रहा है, वार्डो में नगर निगम का ध्यान नहीं है। इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर अविनाश कुमार, सुनील महतो, अमरेंद्र सिंह भाटिया, टिंकू तापड़िया, लक्ष्मण प्रसाद, अमर स्वर्णकार,निवर्तमान वार्ड पार्षद नरेश प्रसाद, सुनील महतो, अमरेंद्र सिंह भाटिया, टिंकू तापड़िया, लक्ष्मण प्रसाद, अमर स्वर्णकार, किशुन लाल गोप, सुरभि देवी बाउरी, सुनीता देवी, कल्याणी प्रसाद, राजन सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




