पेटरवार में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनी
पेटरवार में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड भाजपा...

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार बाजार टांड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय में बुधवार को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन कर विकास पुरुष, प्रेरणास्रोत, भारत रत्न से विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती मनाई। मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने कहा कि आज अगर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई होते तो भारत बुलंदियों के ऊपर खड़ा होता इसलिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प सभी को लेना चाहिए और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, शांतिलाल जैन, प्रहलाद महतो, अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा, असित कुमार बनर्जी, मनोज कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।