Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBIAADA Industrial Workers Union Holds One-Day Conference in Bokaro
बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ के नई कार्यकारिणी गठित

बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ के नई कार्यकारिणी गठित

संक्षेप:

जरिडीह में दिशोम गुरू शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलिजरिडीह में दिशोम गुरू शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलिजरिडीह में दिशोम गुरू शिबू सोरेन को दी गई श्

Aug 11, 2025 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को बालीडीह के मैरिज हॉल में बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ का एकदिवसीय अधिवेशन हुआ। जिसकी अध्यक्षता महेश राय ने की। संचालन बियाडा उद्योग प्रभारी रियांश कृष्णा प्रसाद केवट ने किया। यूनियन के अध्यक्ष महेश राय, महामंत्री एसके वर्धन व प्रदेश अध्यक्ष बलराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय, धनबाद बोकारो विभाग प्रमुख रविंद्र मिश्रा, जिलामंत्री अवधेश राय, बोकारो स्टील के महामंत्री विनोद कुमार सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अध्यक्ष महेश राय ने पुरानी कमेटी को भंग किया व प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ने नई कमेटी की घोषणा की। बलिराम यादव ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं को समाधान के लिए मजदूर आंदोलन करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जो कंपनियां मजदूर के हित की सोचते है, उनके साथ बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ रहेगा व जो मजदूरों के हक का हनन करेंगे उनका जोरदार विरोध किया जाएगा। नई कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, उपाध्यक्ष अतुल प्रसाद, संजय केवट, शीला देवी, दिगम मांझी, एसके वर्धन महामंत्री, रितवरण सोरेन, बुधनी देवी, अमन कुमार सिंह, देवकी देवी, राम शर्मा कोषाध्यक्ष, कोकिल केवट सह कोषाध्यक्ष, तरुण महतो संगठन मंत्री, जीवन नायक कार्य समिति सदस्य, पीके लाल, विजय कुमार महतो, संतोष कुमार हांसदा, राजेंद्र मांझी, बसंती देवी, श्यामलाल किस्कू, धीरेंद्र सोरेन, रामविलास, शिवचरण सिंह मुंडा, बबीता देवी, संगीता देवी, शंकर टुडू, नवीन कुमार महतो, खीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।