चास मेयर के सौ दिनों की कार्य योजना को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार
चास मेयर के सौ दिनों की कार्य योजना को लेकर ब्लू प्रिंट तैयारचास मेयर के सौ दिनों की कार्य योजना को लेकर ब्लू प्रिंट तैयारचास मेयर के सौ दिनों की कार्

चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम में मेयर चुनाव जीतने के साथ भोलू पासवान ने उनके कार्यकाल समाप्ति के बाद रूके कार्यो को त्वरित शुरू करने की बात कही। साथ ही जलापूर्ति फेज- 2, कचरा निस्तारण प्लांट व चास निगम को स्वच्छता सहित अन्य सर्वेक्षण में फिर से पहले पायदान में लाएंगे। कहा कि उनके कार्यकाल में चास निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। लेकिन छह साल निगम का नेतृत्व प्रशासन के हाथों रहने से शहर की विकास कार्य व रफ्तार प्रभावित हुई। सभी वार्डो में सड़क, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ निवासियों से समन्वय स्थापित करते हुए विकास की रफ्तार को नई दिशा दी जाएगी।
उन्होंने नगरवासियों को उन्हें दोबारा निगम प्रतिनिधित्व सौंपने को लेकर भारी समर्थन देने को लेकर आभार जताया। कहा कि सीवरेज ड्रेनेज को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य होगा। सौ दिनों की कार्य योजना को लेकर पूर्व से ही ब्लू प्रिंट तैयार है। उन्होंने साफ शब्दों में निगम में कार्य करने वालें पदाधिकारी, कर्मियों को ईमानदारी के साथ काम करने की बात कही। निगम संबंधित कार्यो को लेकर क्षेत्रवासियों के कार्यालय चक्कर लगाने सहित अनियमितता आदि की शिकायत मिलने पर सीधी कार्रवाई करेंगे। कचरा उठाव, नियमित फॉगिंग सहित अन्य कार्यो को लेकर वार्डवार आमजनों को निगरारी समिति में शामिल करते हुए कार्य संचालन की बात कही। आवश्यकता अनुसार योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य होगा। सभी वार्डो में सड़क, नाला का निर्माण जरूरत अनुसार होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


