भीम आर्मी बोकारो महानगर ने किया विचार संगोष्ठी आयोजित
भीम आर्मी ने बोकारो में डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ऐडवोकेट माया जमदाडे और विशिष्ट अतिथि उषा दास ने महिलाओं में जागरूकता लाने और उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने पर जोर दिया। संगोष्ठी में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बोकारो, प्रतिनिधि। भीम आर्मी, बोकारो महानगर की ओर से संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बोकारो परिसदन में एक विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ऐडवोकेट माया जमदाडे व विशिष्ट अथिति उषा दास थी। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागृति लाना व अपने हक, अधिकार के प्रति सचेत करना रहा है। ऐडवोकेट माया ने कहा कि महिलाओं की स्थिति, समाज व देश की स्थिति के लिए जिम्मेदार होती हैं। उषा दास ने कहा कि जरुरत है देश के सही इतिहास को जानने की, जिसे मनुवादियों ताकतों ने छिपा कर रखा। उन्होंने कहा कि देश की समस्त महिलाओं को डॉ अम्बेडकर का कृतज्ञ होना चाहिए।
धन्यवाद ज्ञापन बोकारो महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। इस मौके पर शंभु दास, बीरेंद्र कुमार, दिनेश रविदास, जीवन जगरनाथ, ध्रुव कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्णा मंडल, रविशंकर सिंह, रंजीत कुमार, अनिल कालिंदी, शंकर कालिंदी मुकेश कालिंदी, शिल्पी कुमारी, रानी दास, नीलू देवी, सुमिता कुमारी, रीता कुमारी, अर्चना देवी, रेणु देवी सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




