नप फुसरो चुनाव प्रचार में नेता व प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क

Feb 14, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी के पक्ष में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी जाति और धर्म के नाम पर देश को नहीं तोड़ा। जयमंगल ने निर्मला देवी को विकास के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया और भाजपा पर निशाना साधा।

नप फुसरो चुनाव प्रचार में नेता व प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क

फुसरो। फुसरो नप अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी के पक्ष में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने मुख्य स्टार प्रचारक की भूमिका में शुक्रवार को ‌प्रचार‌‌ के दौरान कहा कि बेरमो क्षेत्र में पं बिंदेश्वरी दुबे, मेरे पिता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह और स्वयं मैंने भी अपने दो बार के विधायक कार्यकाल में अनेक स्कूल और कॉलेजों का निर्माण कार्य किया। कांग्रेस ने जाति व धर्म के नाम पर कभी देश को तोड़ने का काम नहीं किया। आज जाति को जाति और धर्म से धर्म को लड़ा कर, बाहरी-भीतरी‌ का नारा देकर देश को बांटा जा रहा है।

भाजपा पर निशाना साधते कहा‌ कि‌ इससे बेरमो को बचाना है। फुसरो‌ नप क्षेत्र में अब तक अनेक विकास कार्य किए गए हैं। आगे क्षेत्र के विकास के लिए निर्मला देवी को मूल निवासी व कर्मठ सुयोग्य प्रत्याशी बताते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने और मैंने आपके लिए विकास का‌ का‌म‌ किया‌ है, तो अध्यक्ष पद के लिए निर्मला देवी को वोट का आशीर्वाद दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।