Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBermo MLA Kumar Jaymangal Holds First Public Court in Chandrapura Addresses Local Issues
बेरमो विधायक ने सुनी चंद्रपुरा वासियों की समस्याएं

बेरमो विधायक ने सुनी चंद्रपुरा वासियों की समस्याएं

संक्षेप:

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा आवास में पहली बार जनता दरबार लगाया। यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और समाधान का आश्वासन दिया गया। विधायक ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया। सौ से अधिक लोग स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधा, योजना और व्यक्तिगत समस्याओं के लिए आए थे।

Jan 20, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने सोमवार को चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा आवास में पहली बार जनता दरबार लगाया। यहां पर चंद्रपुरा-दुगदा व आसपास के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई तथा उसके समाधान के आश्वासन दिए गए। विधायक ने ऑन द स्पॉट भी कई मामलों का निबटारा किया। सौ से अधिक लोग स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधा, योजना व यूनियन सहित व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर जनता दरबार में आए थे। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन दुगदा आकर इस क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनें ताकि उन सभी को बेरमो नहीं जाना पड़े।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां पर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। विधायक ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। विधायक की पत्नी अनुपमा सिंह ने भी ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, संतन सिंह, गणेश निषाद, रोशन सिंह, दुगदा उत्तरी मुखिया चंदन सिंह, मंटू महथा, गणेश दास, बंटी लाल, उमेश शर्मा, रजनीश दास, खुर्शीद आलम, मो सलीम, अंजू एंथोनी व शशि भूषण सहित कांग्रेस के कई सक्रिय कार्यकर्ता व ग्रामीण थे। 4. दुगदा में कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत करते बेरमो विधायक।