झुमरा में भालू के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल
झुमरा पहाड़ में 70 वर्षीय बद्री महतो पर एक भालू ने हमला कर दिया। घटना तब हुई जब वह अपने जानवरों को चराने गए थे। भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उनकी मदद की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा की मांग की जा रही है।

गोमिया, प्रतिनिधि। झुमरा पहाड़ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां झुमरा पहाड़ निवासी 70 वर्षीय बद्री महतो पर भालू ने हमला कर दिया। घटना उस समय घटी, जब वे अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बैल और बकरी को चराने के लिए गए हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक जंगल की ओर से भालू आया और उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह उन्हें भालू से बचाया। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल उठाकर गोमिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधि पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


