Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBCCL Dismantles Illegal Mining in North Damoda Area
दामोदा में अवैध उत्खनन स्थलों को डोजरिंग

दामोदा में अवैध उत्खनन स्थलों को डोजरिंग

संक्षेप: बीसीसीएल की दामोदा कोलियरी प्रबंधन ने नॉर्थ दामोदा क्षेत्र में अवैध उत्खनन स्थलों को डोजर से भरने की कार्रवाई की। इस दौरान दो मीट्रिक टन अवैध खनन का कोयला जब्त किया गया। कोलियरी प्रबंधन की इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया।

Sat, 8 Nov 2025 01:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

दामोदा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल की दामोदा कोलियरी प्रबंधन द्वारा नॉर्थ दामोदा एरिया में चिन्हित अवैध उत्खनन स्थलों की डोजरिंग करायी गई। दामोदा कोलियरी के नार्थ दामोदा में अवैध खनन स्थलों को कोलियरी प्रबंधन द्वारा चिन्हित कर शुक्रवार अहले सुबह से कोलियरी के अधिकारी और सीआईएसएफ के जवानों की मौजदूगी में डोजर से भरायी शुरू की गई। इस दौरान कोयला चोरों द्वारा अवैध रूप से उखनन किये गए करीब दो मीट्रिक टन कोयला जब्त कर दामोदा कोलियरी के कोल डंप में जमा किया गया। कोलियरी प्रबंधन की इस कार्रवाई से कोयला का अवैध खनन करने वाले के बीच हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, सुरक्षा पदाधिकारी कुणाल कुमार सिंह, एरिया सुरक्षा पदाधिकारी उत्सव कुमार व महावीर मांझी समेत सीआईएसएफ के जवान शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।