बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजनबैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजनबैशाखी पर्व पर

बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन

मंगलवार को सेक्टर 2 गुरुद्वारा में बैशाखी पर्व श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा को विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्ति माहौल में सराबोर नजर आया। चास, गुरुनानक नगर सहित विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची व गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत शबद कीर्तन से हुई, जिसमें रागी जत्थों ने गुरुबाणी का गायन कर संगत को आध्यात्मिक रस में डुबो दिया। दीवान साहेब को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां श्रद्धालु पूरे अनुशासन के साथ बैठकर कीर्तन का आनंद लेते रहे। पुरुष व महिला संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन में अनुशासन व सेवा भावना का परिचय दिया।शर्बत

वितरण के बाद अटूट लंगरगर्मी को देखते हुए जेसीआई जज्बा की ओर से श्रद्धालुओं के बीच शर्बत का वितरण किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। वहीं 1993 बैच के सदस्यों ने प्रसाद वितरण किया। दोपहर करीब 2 बजे से अटूट लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर में सेवा कर रहे सेवादारों की तत्परता व समर्पण ने सभी का मन मोह लिया।खालसा पंथ की स्थापना का ऐतिहासिक दिन : गुरमेल सिंहगुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सचिव गुरमेल सिंह ने बताया कि बैसाखी सिख धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वर्ष 1699 में इसी दिन दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने पांच प्यारों को अमृत पान कराकर एक नई धार्मिक व सामाजिक व्यवस्था की शुरुआत की। इस दिन को साहस, समानता और धर्म की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाया जाता है। वैसाखी फसल कटाई का भी पर्व है, जिससे किसानों के लिए इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा में हर वर्ष इस तरह के आयोजन से समाज में भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, सचिव गुरमेल सिंह, उपाध्यक्ष तरसेम सिंह, सह सचिव इकबाल सिंह, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह, लंगर इंचार्ज राम सिंह, शैलेंद्र सिंह, एसपी सिंह, हरपाल सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।