कोजरम में धूमधाम के साथ मनाया बाहा बोंगा महोत्सव
पेटरवार के कोजरम गांव में प्राकृतिक पर्व बाहा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद सखुवा का फूल प्रसाद के रूप में बांटा गया। आदिवासी समाज के लोगों ने संथाली गीतों और मांदर पर नृत्य किया। मुख्य अतिथि रामकृष्ण सोरेन ने धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य कोजरम गांव में प्राकृतिक पर्व बाहा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नायके बाबा फुलचंद हेंब्रम, मांझी हाड़ाम बैजनाथ मांझी, क़ुडाम नायके बालेश्वर मांझी एवं जोग मांझी बिंदेश्वर मांझी मांझी की ओर से सरना स्थल पर आदिवासी रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के पश्चात लोगों को सखुवा का फूल प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इस मौके पर आदिवासी समाज के महिला-पुरुषों ने संथाली गीत और मांदर की थाम पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण सोरेन ने कहा कि आज हम सभी को अपने धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक , रीति-रिवाज को बचाने और रूढिवादी प्रथा को समाप्त करने की जरूरत है, तभी आदिवासी समाज आगे बढ़ सकता है।
इस मौके पर उन्होंने सभी को पारंपरिक धोती, गमछा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरना बहा समिति के अध्यक्ष राजकुमार हेंब्रम, कामेश्वर मरांडी, रामप्रसाद सोरेन, कुंदन सोरेन, नागेश्वर मरांडी और पंचायत सदस्य बैजनाथ सोरेन समेत काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


