Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBabita Devi Inaugurates Four New Electric Transformers in Petarwar Enhancing Power Supply
पूर्व विधायक बबीता ने ट्रांसफॉर्मर का किया उद्‌घाटन

पूर्व विधायक बबीता ने ट्रांसफॉर्मर का किया उद्‌घाटन

संक्षेप:

गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने पेटरवार प्रखंड में चार नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इससे ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति में राहत मिली है। उन्होंने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में...

Sep 28, 2025 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने पेटरवार प्रखंड के चार स्थानों पर पूजा-अर्चना कर व फीता काटकर चार नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्दघाटन किया। ट्रांसफॉर्मर के उद्दघाटन होते ही गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पूर्व विधायक ने प्रखंड के तहत पड़ने वाले आदिवासी बाहुल्य चरगी पंचायत के सीजू घुटु में 63 केवी ए, अरजुवा पंचायत के गागा गांव में 100 के वी ए, अरजुवा खास में 25 के वी ए एवं पतकी पंचायत के बागजोबरा गांव में 63 केवीए विद्युत क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान उक्त गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से पूर्व विधायक बबीता देवी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों के महिला- पुरूष काफी संख्या में मौजूद रहे।