Bokaro News: वेतन नहीं मिलने पर आयुष्मान आरोग्य कर्मियों में आक्रोश

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के कर्मियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों में नाराजगी है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। मेयर ने मामले की जानकारी उपायुक्त को दी है।

Bokaro News: वेतन नहीं मिलने पर आयुष्मान आरोग्य कर्मियों में आक्रोश

Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कर्मियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने से कर्मियों में भारी नाराजगी है।

कर्मियों की नाराजगी

उनका कहना है कि एजेंसी बदलने के बाद वेतन भुगतान की स्थिति और खराब हो गई है। वेतन मांगने पर काम छोड़ने तक की बात कही जा रही है, जिससे कर्मचारी मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। कर्मियों के अनुसार पहले नगर निगम की ओर से समय पर वेतन का भुगतान किया जाता था, लेकिन नई एजेंसी के आने के बाद सात माह से वेतन नहीं मिला है। इसके कारण परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

समाधान की मांग

कर्मियों का आरोप है कि मेयर, बोकारो विधायक, अपर नगर आयुक्त और सिविल सर्जन को कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आक्रोशित कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे उपायुक्त कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में मेयर भोलू पासवान ने बताया कि मामले को लेकर उपायुक्त को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी परिवर्तन के कारण वेतन भुगतान में तकनीकी देरी हुई है। हालांकि इतनी लंबी देरी उचित नहीं है और जल्द समाधान के लिए उपायुक्त से पुनः वार्ता की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कर्मियों को वेतन क्यों नहीं मिला?
कर्मियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है क्योंकि एजेंसी बदलने के बाद वेतन भुगतान की स्थिति खराब हो गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।