जिला आयुष समिति ने प्रखंड़ो में लगाया मेडिकल कैंप

Feb 27, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

जिला आयुष समिति ने प्रखंड़ो में लगाया मेडिकल कैंपजिला आयुष समिति ने प्रखंड़ो में लगाया मेडिकल कैंपजिला आयुष समिति ने प्रखंड़ो में लगाया मेडिकल कैंप

जिला आयुष समिति ने प्रखंड़ो में लगाया मेडिकल कैंप

बोकारो, प्रतिनिधि। जिला आयुष समिति, बोकारो की ओर से गुरूवार को जिले के अलग-अलग प्रखंड के आयुष विभाग में वृद्धजनों के लिए वयोमित्र शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव शंकर पांडेय ने बताया कि शिविर का आयोजन गोमिया प्रखंड के नेहरू स्मारक हाई स्कूल, स्वांग, बेरमो प्रंखड के कठारा दुर्गा मंदिर कैंप्स, नावाडीह प्रखंड के पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद में 404, होमियोपैथ 276 और ब्लड व शुगर जांच 237 लोगो का किया गया। शिविर के आयोजन में डॉ नरेश कुमार प्रजापति, डॉ उमेश कुमार, डॉ अनुपम बाला, डॉ नेहा सिंह, डॉ काजल कुमारी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ ईशान शर्मा, डॉ कुमार निश्तिजीत महथा, डॉ मनीषा मुस्कान सहित अन्य का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।