युवाओं में रोड एक्सीडेंट के बाद आत्महत्या सबसे बड़ा दूसरा कारण : सीएस
युवाओं में रोड एक्सीडेंट के बाद आत्महत्या सबसे बड़ा दूसरा कारण : सीएसयुवाओं में रोड एक्सीडेंट के बाद आत्महत्या सबसे बड़ा दूसरा कारण : सीएसयुवाओं में र

बोकारो, प्रतिनिधि। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी। सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, डीपीसी आशीष, लेखा कंचन कुमारी, मो0 असलम सहित अन्य मौजूद थे। यह रैली सिविल सर्जन कार्यालय से समाहरणालय परिसर होते हुए चास चेक पोस्ट तक गया, फिर वापस सिविल सर्जन कार्यालय में आकर समाप्त हो गया। सिविल सर्जन डॉ ने लोगो को कहा कि युवाओं में रोड एक्सीडेंट के बाद आत्महत्या दूसरा सबसे बड़ा कारण है। लोगो को यह भ्रम है कि आत्महत्याओं को रोका नहीं जा सकता है, जबकि वास्तविक्ता इसके विपरीत है।
खुल कर बात करने व समस्याओं को साझा करने से आत्महत्या को रोका जा सकता है। मनोचिकित्सक डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा ने आत्मा हत्या के लक्षण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंन कहा कि आत्महत्या की चेतावनी संकेत जैसे वह सभी पर बोझ है, जीने का मन नहीं है या जीने का कोई कारण नहीं है, परिवार व दोस्त से कटाव, अपनी मन पसन्द चीजों को दूसरे को दे देना, अवसाद, चिन्ता एवं अधिक चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखे तो वहां पर परिवार के सभी सदस्यों को अलर्ट होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो जिला में 23 लोगों को आत्महत्या रोकथाम पर परामर्शी सेवा दी जा रही है, जिसमें छह लोगों को आशातीत सुधार हुआ है। इनमें एक को रेफरल किया गया है। परामर्शी सेवा के लिये सदर अस्पताल के 8 नंबर ओपीडी में सम्पर्क करें या टेलीमानस नंबर 14416 पर काल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




