विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जाएगी जागरूकता रैली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बोकारोबेरमो में 29 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह रैली कथारा ओपी पुलिस और केबी कॉलेज बेरमो की एनएसएस इकाई के सहयोग से आयोजित की जाएगी। रैली का उद्देश्य तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और ड्रग्स मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना है।

बेरमो। विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले 29 मई को जागरूकता रैली निकाली जायेगी। रैली कथारा ओपी पुलिस एवं केबी कॉलेज बेरमो की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ओपी थाना परिसर से कथारा मुख्य चौक होते हुए गोद गांव बोडिया बस्ती तक जायेगी। यह रैली तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव और ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए निकाली जायेगी। यह जानकारी कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति व केबी कॉलेज बेरमो के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


