अंबेडकर जयंती पर मूल निवासी संघ ने निकाली जागरूकता रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो में मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मूल निवासी संघ द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। रैली ने संविधान, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश फैलाए और विभिन्न प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंबेडकर जयंती पर मूल निवासी संघ ने निकाली जागरूकता रैली

बोकारो। मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मूल निवासी संघ की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली चास स्थित अंबेडकरपुरी से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान संविधान, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश दिए गए। रैली अंबेडकर पुरी से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर दो पहुंची, जहां ज्योतिबा बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली सेक्टर 12 पहुंची, जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद नया मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

रैली का अगला पड़ाव सेक्टर 4 रहा, जहां बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें नमन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।