Bokaro News: सोलर प्लांट निर्माण से पहले रैयतों ने मांगी बुनियादी सुविधाएं
Bokaro News: अंगवाली, प्रतिनिधि।पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ने पंचायत सचिवालय में प्रेस वार्ता कर अधिकृत भूमि में सीसीएल बीएंड

Bokaro News: अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ने पंचायत सचिवालय में प्रेस वार्ता कर अधिकृत भूमि में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन द्वारा सोलर प्लांट स्थापना को लेकर प्रबंधक को आगाह किया है। कहा कि पूर्व में महाप्रबंधक कार्यालय में तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ की उपस्थिति में जिन शर्तों को कलमबद्ध किया गया है, उसे जमीनी तौर पर अमल करने के प्रति प्रबंधन तत्पर हो। वर्तमान में शर्तों के तहत प्रबंधन सोलर प्लांट स्थापना को लेकर स्थल घेराबंदी कार्य पर पूरा जोर दिये हुए है। गांव के मुहल्ले में विद्युतापूर्ति, पेयजलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवा व शिक्षा सहित अन्य मुद्दों के प्रति तत्परता नहीं दिखा रही।
सिर्फ कई पोल, बिजली तार आदि गिराकर छोड़े हुए हैं। मुखिया ने कहा कि प्रबंधन को घेराबंदी कार्य रोक कर फिलवक्त ग्रामीण रैयतों को सुविधा अविलंब मुहैया कराने की ओर ध्यान देना चाहिए। उपमुखिया संजय मंडल, अरुण गिरी, फुलेंद्र रविदास, तैयब हुसैन, भूषण केवट, चुरामन केवट, सुमित मंडल आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


