Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsAwareness Drive Launched for Malnutrition Management in Bokaro
जन-जागरूकता से ही कुपोषण की लड़ाई मजबूती से लड़ सकते हैं : उपायुक्त

जन-जागरूकता से ही कुपोषण की लड़ाई मजबूती से लड़ सकते हैं : उपायुक्त

संक्षेप:

बोकारो में समाज कल्याण विभाग ने अति गंभीर और मध्यम गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान और उपचार के लिए जागरूकता रथ रवाना किया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर...

Aug 02, 2025 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकरो, प्रतिनिधि। समाज कल्याण विभाग द्वारा अति गंभीर कुपोषित (सैम) व मध्यम गंभीर कुपोषित (मैम) बच्चों की पहचान, उपचार एवं प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के प्रभावित क्षेत्रों जरीडीह, कसमार, पेटरवार व बेरमो प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण कर विभिन्न आडियो-प्रचार माध्यम से कुपोषित बच्चों के पहचान कर किस प्रकार सामुदायिक स्तर पर प्रबंधन करना है और किस कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) भेजना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रबंधन स्तर पर सेविका/सहायिका - एएनएम के सहयोग से किस प्रकार उन्हें कुपोषण मुक्त किया जाना है, इससे संबंधित जागरूक करेगी। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा भी मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत एक एलईडी जागरूकता रथ को रवाना किया गया। डीसी ने कहा कि कुपोषण की समस्या से निपटना केवल स्वास्थ्य या पोषण विभाग का काम नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। जन-जागरूकता के माध्यम से ही हम इस लड़ाई को मजबूती से लड़ सकते हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति को लेकर आम जनों में इसको लेकर जागरूकता रहे, इस रथ को रवाना किया गया है। मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनीता कुमारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति लीलावती देवी सहित अन्य उपस्थित थे।