Bokaro News: बाल विवाह व डिजिटल हिंसा रोकथाम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

Bokaro News: बाल विवाह व डिजिटल हिंसा रोकथाम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक बाल विवाह व डिजिटल हिंसा रोकथाम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक बाल विवाह व डिजिटल हि

Bokaro News: बाल विवाह व डिजिटल हिंसा रोकथाम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पेटरवार में शनिवार को सहयोगिनी संस्था एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह और डिजिटल हिंसा की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने छात्राओं को साइबर अपराध और डिजिटल हिंसा के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और जागरूकता से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। विद्यालय की शिक्षिका सावित्री हेंब्रम ने बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह अपराध है।

ऐसे मामलों की सूचना तत्काल प्रशासन को देनी चाहिए। सहयोगिनी संस्था की कोषाध्यक्ष सूरजमनी देवी ने कहा कि संगठन जिले में बाल विवाह और मानव तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: बाल विवाह व डिजिटल हिंसा रोकथाम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक