बेटा-बेटी में अंतर नही समझे, सभी को दे सम्मान शिक्षा: डॉ लंबोदर
पेटरवार फोटो 04 संबोधित करते लंबोदर महतोबेटा-बेटी में अंतर नही समझे, सभी को दे सम्मान शिक्षा: डॉ लंबोदरबेटा-बेटी में अंतर नही समझे, सभी को दे सम्मान श

पेटरवार,प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमा कला पंचायत के भारत मंडप विवाह भवन में मंगलवार को लक्ष्य अकेडमी, पेटरवार् की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित थे। इसके अलावे सदमा कला मुखिया सावित्री देवी, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि निरंजन महतो आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ लंबोदर महतो ने इंटर और मैटिक के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कहा आज के इस दौर में शिक्षा सबसे जरूरी है, शिक्षा के वगैर मानव पशु के समान होता है।
उन्होंने समारोह में मौजूद अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि बेटा हो या बेटी सभी को एक समान समझे और उचित शिक्षा दे, ताकि आगे चलकर अपने माता पिता और गांव का नाम रौशन कर सके। इस वर्ष अपना शानदार रिजल्ट देते हुए प्रियांशु रंजन, नेहा व भुनेश्वर महतो ने अपनी बातों को साझा किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


