अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक को चाकू मारी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो में रेलवे स्टेशन से सवारी को छोड़ने आए ऑटो चालक नवनीत कुमार पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। दो नशे में धुत युवकों ने विवाद के बाद ऑटो चालक को पीटा और चाकू से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक को चाकू मारी

बोकारो, प्रतिनिधि। रेलवे स्टेशन से सवारी को छोड़ने आए ऑटो चालक नवनीत कुमार को अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर 12 मोड़ के पास चाकू मारकर घायल कर दिया। ऑटो चालक ने बताया की वह रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर सेक्टर 12 मोड़ आया ओर अपने सवारी को उतार कर वापस जाने लगा, तभी नशे में धुत दो युवक आए ओर उसके ऑटो में सवार होने के लिए आगे बढ़े। लेकिन ऑटो चालक ने उसे ले जाने से मना किया। इस बात को लेकर नोंकझोंक हो गई। इस बीच दोनो युवकों ने कुछ साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर ऑटो चालक को बुरी तरह से पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं जब पिटाई से मन नहीं भरा तो ऑटो चालक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से ऑटो चालक के सर गर्दन पीठ और हांथ में गहरे जख्म बन गए। जख्मी करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, फिर सहयोगियों की मदद से जख्मी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले में शिकायत की गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।