गोमिया में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Mar 03, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गोमिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी उत्तम पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के पिता ने 25 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। घटना 24 फरवरी को हुई, जब आरोपी ने लड़की को झ bushes में खींचने की कोशिश की।

गोमिया में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

गोमिया, प्रतिनिधि।बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी उत्तम पासवान को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। घटना 24 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसे बीच रास्ते में पकड़ लिया। उसने दुष्कर्म करने की नियत से लड़की को झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की और छेड़छाड़ भी की।

लड़की ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के कुछ व्यक्तियों के पहुंचने से वह आरोपी के चंगुल से बच पाई। पीड़िता के पिता ने 25 फरवरी को गोमिया थाने पहुंचकर शिकायत दी, लेकिन 4 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर वे बोकारो एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां से निर्देश मिलने के बाद 1 मार्च को मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना के दिन वे घर पर नहीं थे, लेकिन आरोपी की मां की शिकायत पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।