Bokaro News: जानलेवा हमला कर सोने का चेन रुपया छीना

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: बोकारो के रानीपोखर कोयला डिपो में एक व्यक्ति ने जानलेवा हमले और छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोपियों में एक पति-पत्नी शामिल हैं, जिन्होंने सूचक के पिता पर हमला किया और सोने की चेन व पैसे लूटने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bokaro News: जानलेवा हमला कर सोने का चेन रुपया छीना

Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रानीपोखर कोयला डिपो निवासी राज सूर्य प्रसाद के लिखित आवेदन पर हरला पुलिस ने जानलेवा हमला व छिनतई का प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में सुरेश महतो व लछमी देवी को आरोपी बनाया गया है। आरोपी पति पत्नी है, जिनपर घर में घुसकर सूचक के पिता पर जानलेवा हमला करने और सोने का चेन व पचास हजार रुपया छीनने का आरोप लगाया गया है। सूचक के आवेदन के हिसाब से दोनों आरोपी उनका घर कब्जा करना चाहते है, इसी मंशा को अमलीजामा पहनाने के लिए इस तरह की घटना को पिछले तीन चार साल से लगातार अंजाम दे रहे है।

पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: जानलेवा हमला कर सोने का चेन रुपया छीना