नोएडा में मजदूर आंदोलन को कुचलने का प्रयास निंदनीय: लखन

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

एटक झारखंड के लखन लाल महतो ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा में मजदूरों के आंदोलन को कुचलने के प्रयास की कड़ी निंदा की है। यह आंदोलन न्यूनतम मजदूरी, कार्य दिवस, ओवर टाइम, कार्यस्थल की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की मांगों के लिए है। एटक ने सभी गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई और मुआवजा देने की मांग की।

नोएडा में मजदूर आंदोलन को कुचलने का प्रयास निंदनीय: लखन

एटक झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई मेम्बर लखन लाल महतो ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा में चल रहे मजदूरों के आंदोलन को कुचलने के प्रयास की कड़ी निंदा की है। कहा कि मजदूरों का यह आंदोलन न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, 8 घंटे का कार्य दिवस, ओवर टाइम के लिए दोगुना मजदूरी, कार्यस्थल की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसी जायज मांगों के लिए चल रहा है। ऐसे में यह अत्यंत ही निंदनीय है कि नोएडा में यूनियन नेताओं को नजर बंद किया गया और उन्हें मजदूरों से मिलने नहीं दिया गया। केंद्रीय श्रम संगठन एक बार पुनः केंद्र सरकार से मांग करती है कि चारों लेबर कोड्स को तत्काल रद्द करें तथा भारतीय श्रम सम्मेलन बुलावें।

साथ ही उत्तर प्रदेश व हरियाणा सरकार से मांग करती है कि सभी गिरफ्तार मजदूरों को तुरंत रिहा किया जाए उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाए और मजदूरों की समस्याओं पर केंद्रीय श्रम संगठनों के राज्य इकाइयों से संवाद शुरू करें। साथ ही साथ एटक यह भी मांग करती है कि छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट (अदानी पावर प्लांट) में दर्दनाक दुर्घटना में मारे गए 15 मजदूरों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा तथा घायलों को जो 50 से अधिक मजदूर हैं ( 80 फीसद तक जले हैं) को 25-25 लाख का मुआवजा दिया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।