Bokaro News: युवाओं की प्रतिभा हमारी सबसे बड़ी आशा है : सांसद

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: फुसरो के महिला कल्याण मंडप करगली में अरविंद कुमार महतो की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह में स्कूलों के टॉपर छात्रों, सफाई कर्मियों और महिला सहियाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व और युवाओं की प्रतिभा पर जोर दिया, यह कहते हुए कि शिक्षा ही समाज में सुधार का एकमात्र उपाय है।

Bokaro News: युवाओं की प्रतिभा हमारी सबसे बड़ी आशा है : सांसद

Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि। फुसरो के महिला कल्याण मंडप करगली में ढोरी बस्ती घुटियाटांड़ निवासी सह झारखंड आंदोलनकारी अरविंद कुमार महतो की 19वीं पुण्यतिथि सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज के टॉपर छात्र-छात्राओं, सफाई कर्मियों तथा महिला सहियाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता आयोजक आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो ने किया। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि स्व अरविंद कुमार महतो की सोच को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों को चितंन करने की आवश्यकता है। युवाओं की प्रतिभा हमारी सबसे बड़ी आशा है।

गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि स्व अरविंद कुमार महतो जैसे आंदोलनकारियों का सपना तभी सच होगा, जब राज्य का युवा शिक्षित और सशक्त बनेगा। क्षेत्र के बच्चों में असीम क्षमताएं हैं, और शिक्षा ही वह चाबी है जिससे वे अपने परिवार और पूरे झारखंड का नाम रोशन कर सकते हैं। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई को साथ लेकर चलना है। शिक्षा ही एक विकल्प है इससे हम समाज में एक अच्छा मानव संसाधन के रूप मे विकसित करने का काम कर सकते हैं। सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो ने कहा कि झारखंड अगल राज्य के आंदोलन में स्व अरविंद महतो की भी भूमिका रही है। वे सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे।जेएसएम इंटर कॉलेज फुसरो, रामविलास टेन प्लस टू उवि बेरमो, डीएवी ढोरी, डीएवी कथारा, संत पॉल मॉडल स्कूल, रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो, संत एंथोनी हाई स्कूल, राजेंद्र हाई स्कूल, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल, पीएम श्री राज्यकृत हाई स्कूल, यूपीजी राज्यकृत हाई स्कूल, संत एनी गर्ल्स हाई स्कूल, आदर्श कन्या हाई स्कूल, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भरत सिंह स्कूल, रामरतन उवि ढोरी, कार्मल स्कूल, कृष्ण सुदर्शन स्कूल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।