संविधान की वर्षगांठ पर संस्कार भारती की चित्रकला प्रदर्शनी

Jan 21, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो में संस्कार भारती द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर थी, जिसमें झारखंड के कलाकारों ने मौलिक अधिकारों, स्वतंत्रता और समानता जैसे मूल्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शित किए। इसका उद्देश्य कला के माध्यम से संविधान के महत्व को छात्र और समुदाय में जागरूक करना था।

संविधान की वर्षगांठ पर संस्कार भारती की चित्रकला प्रदर्शनी

बोकारो। मंगलवार को संस्कार भारती की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर हुए चित्र प्रदर्शनी को विद्यालय के सह-शैक्षिक कक्ष को लोकतंत्र, एकता व राष्ट्रीय गौरव के जीवंत प्रतीकों से सजाया गया। अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सरोज मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य कला के माध्यम से छात्र व समुदाय में संविधान के महत्व को जागृत करना रहा। चित्र प्रदर्शनी की थी भारत का संविधान रहा। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के कलाकारों ने संविधान सभा, मौलिक अधिकार-कर्तव्य, न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व जैसे मूल्यों पर आधारित प्रभावशाली चित्र प्रदर्शित किए। दृश्य कला प्रमुख संस्कार भारती झारखंड प्रांत के सरोज कुमार मिश्रा के द्वारा बताए गए माध्यमों में चित्रकारों ने रेखा चित्रण को तैयार किया।

झारखंड दृश्य कला विभाग की टीम ने विजयलक्ष्मी सिंह, रंजू कुमारी, रीता कुमारी, बलरामचंद्र मजुमदार व उल्लास नंबोदरी व निर्मला पांडेय के नेतृत्व में आयोजन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।