डीएवी सेक्टर 4 में कला व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

Nov 29, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो के डीएवी सेक्टर 4 में शनिवार को कला व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनूप कुमार दत्ता ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कक्षा 5 से 11 तक के छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

डीएवी सेक्टर 4 में कला व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी सेक्टर 4 में शनिवार को कला व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों, अतिथियों और कला-प्रेमियों ने भाग लेकर छात्रों का उत्साहवर्धन और सराहना किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक ऑपरेशन अनूप कुमार दत्ता ने दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में चिन्मया विद्यालय प्राचार्य सूरज शर्मा, जीजीपीएस बोकारो प्राचार्य अभिषेक कुमार, डीएवी इस्पात विद्यालय 8बी प्राचार्यअनुपाल सागर व डीएवी इस्पात 12ई प्राचार्य सुनील कुमार भी शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कला शिक्षा बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजनों से छात्रों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल विकसित होता है।

विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने मुख्य अतिथि को शॉल व पेंटिंग देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 11 तक के छात्रों ने अपनी-अपनी कलात्मक कृतियों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में वॉटरकलर पेंटिंग, स्केचिंग, चारकोल आर्ट, ओरिगामी, पेपर-मेशी मॉडल, मिट्टी की मूर्तियाँ, वेस्ट-टू-बेस्ट प्रोजेक्ट, लैंडस्केप, स्टिल-लाइफ, डिजिटल आर्ट व सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले पोस्टर विशिष्ट रूप से सभी आगंतुकों को लुभा रहे थे। प्राचार्य एसके ने कहा आने वाले समय में कला, विज्ञान और साहित्य से जुड़े ऐसे और भी आयोजनों को विद्यालय में निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ अपनी रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिलता रहे। कुल मिलाकर यह कला प्रदर्शनी सफल, प्रेरणादायक और यादगार रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।