ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोरांची में चली गोली, हथियार के साथ बोकारो में गिरफ्तार

रांची में चली गोली, हथियार के साथ बोकारो में गिरफ्तार

सिटी पुलिस ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी से शुक्रवार को नशे की हालत में कार में सोये कौशल विहारी को हिरासत में लिया है। उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद किया...

रांची में चली गोली, हथियार के साथ बोकारो में गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSat, 08 Dec 2018 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

सिटी पुलिस ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी से शुक्रवार को नशे की हालत में कार में सोये कौशल विहारी को हिरासत में लिया है। उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद किया है।

को-ऑपरेटिव निवासी पकंज सिंह ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी कि कौशल ने उसके कार पर गोली चलाई है, जो उसके कार में नशे की हालत में सोया है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गोली चलाने की घटना रांची के रातू रोड में हुई है। पंकज ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नई कार की सर्विंसिंग कराने गुरुवार को रांची जा रहे थे। पड़ोस के कौशल ने भी साथ जाने की जिद की। पंकज ने कौशल को कार में बैठाया और रांची रातू रोड सर्विसिंग सेंटर पहुंच गया। सर्विसिंग के बाद गुरुवार रात बोकारो के लिए चला। रात 11 बजे रांची रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास बुलेट सवार तीन युवकों ने कार को रोका। कहा कि एक व्यक्ति का बेल कराना है, रुपये दो। विरोध करने पर बुलेट सवार युवकों ने कार को निशाना बनाते हुए दो बार फायरिंग की। इसके बाद दो युवक कार में बैठ गए। सोने की चेन छीन लिए। पंकज ने आरोप लगाया कि गोली कांड को अंजाम देने वाले कौशल भी शामिल था। इधर, सिटी पुलिस ने कौशल से जब बात की तो उसका कहना है कि गोली कांड से उसका कोई लेना देना नहीं। पंकज ने स्वयं गोली चलाई। सिटी पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, साथ ही रांची पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें