एमजीएम के बाल वैज्ञानिक अर्णव इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
चित्र परिचय:03: चयनित बाल वैज्ञानिक अर्णव प्राचार्य के साथ।एमजीएम के बाल वैज्ञानिक अर्णव इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनितएमजीएम के बाल वैज्ञानिक अर्णव इंस

एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ के दसवीं कक्षा के छात्र अर्णव द्विवेदी का आइडिया इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इन्हें प्रोटोटाइप माडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपए प्रदान किया गया है। साथ ही विभागीय स्तर पर प्रमाण पत्र दिया गया है। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा इंस्पायर मानक अवार्ड योजना देश के बाल वैज्ञानिकों के लिए है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता है। कक्षा छह से दसवीं तक के बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित किया जाता है।
उन्होंने कहा अर्णव की परियोजना एग्रोबोट: ए गार्डियन-स्मार्ट फार्मिंग एंड इरिजेशन सिस्टम यूजिंग आईओटी एंड रोबोटिक्स, कृषि के विकास में सहायक सिद्ध होगी। यह स्मार्ट खेती और सिंचाई प्रणाली का वर्णन करती है, जिसे एग्रोबोट कहा जाता है। इसका उद्देश्य कम लागत वाला माड्यूलर स्मार्ट खेती प्रणाली विकसित करना है। यह बीमार पत्तियों का पता लगाता है और उन्हें स्वचालित रुप से हटाता है। यह मिट्टी और पर्यावरण तापमान, आर्द्रता की स्थिति को वास्तविक समय में निगरानी करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


