ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोयात्रियों से बस में वसूला जा रहा मनमाना किराया

यात्रियों से बस में वसूला जा रहा मनमाना किराया

बोकारो से धनबाद व धनबाद से बोकारो जाने वाली बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। जिसकारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही...

यात्रियों से बस में वसूला जा रहा मनमाना किराया
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोMon, 29 Oct 2018 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो से धनबाद व धनबाद से बोकारो जाने वाली बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। जिसकारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

किराया को लेकर बस में यात्रियों व बस संचालकों से आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बस आपरेटर डीजल का दाम बढ़ने के नाम पर पूर्व निर्धारित किराये से 10 से 15 रुपये अधिक किराया वसूल रहे हैं। लेकिन, किराया बढ़ाने की सूची बस स्टैंड पर नहीं लगी है। जिसका खामियाजा प्रतिदिन यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी प्रतिदिन यात्रा करनेवालों को हो रही है, जिसका यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

बढ़ा किराया यात्रियों को स्वीकार नहीं : बस संचालकों का कहना है कि एक अक्तूबर से यात्री बसों के किराए में 10 रुपये की वृद्धि की गई है। बोकारो से धनबाद जानेवाले यात्रियों को बढ़े किराए पर नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि किराया बढ़ोत्तरी की जानकारी नहीं दी गई है। सुबह कुछ और शाम को कुछ और ही किराया वसूला जा रहा है।

ठूस-ठूसकर बैठाते हैं यात्री : बस में निर्धारित सीट से अधिक लोगों को ठूस-ठूस कर बैठाया जाता है। लोगों को बस में खड़े होकर सफर करना पड़ता है। बावजूद यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक वसूला जा रहा। किराया अधिक लेने का विरोध करने पर बस कंडक्टर यात्री को बस से उतर जाने की धमकी देते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें