बेरमो कोलफील्ड वर्कर्स को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की आम सभा
बेरमो कोलफील्ड वर्कर्स को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा शुक्रवार को आयोजित की गई। मुख्य अतिथि श्याम कुमार मांझी ने समिति के कार्यों की सराहना की। प्रस्तावित लाभांश बढ़ाकर पौने तीन लाख करने और सोसायटी के विस्तार पर सहमति बनी। कुल 512 सोसाइटी में से 155 सक्रिय हैं।

जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो कोलफील्ड वर्कर्स को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड संडे बाजार बेरमो का वार्षिक आम सभा शुक्रवार को सोसायटी के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष जयंत तांती ने तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन उज्जवल चक्रवर्ती ने किया। मुख्य अतिथि बेरमो तेनुघाट के सहकारिता पदाधिकारी श्याम कुमार मांझी ने कहा कि यह समिति बहुत ही बेहतर कार्य कर रही है इससे जुड़े सदस्यों को काफी लाभ मिल रहा है। कहा कि वार्षिक आमसभा प्रत्येक वर्ष होनी चाहिए कई प्रस्ताव आए हैं कार्यक्षेत्र का भी विस्तार किया जाएगा। कहा की सोसायटी का आज के समय ट्रांजक्शन बहुत ही अच्छा है।
लाभांश को सदस्यों के बीच बांटा जाएगा। कहा कि बेरमो अनुमंडल में कुल 512 सोसाइटी हैं परंतु 155 एक्टिव हैं जिसमें पैक्स भी आते हैं। इसके अलावा बहुत तरह की सोसायटी काम कर रही हैं। आम सभा में ढाई लाख की जगह पौने तीन लाखा देने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष के लाभांश को सदस्यों के बीच बांटे जाने, सोसायटी का विस्तार ढोरी, कथारा व गिरिडीह में भी करने का प्रस्ताव सहित कई प्रस्ताव पर सहमति बनी। समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सदस्य पुनीत महतो, संतोष कुमार, संजय कुमार, पुष्पांजलि, ममता देवी, शालिनी नियोगी व चंदना कुमारी के अलावा पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह, श्याम नारायण सतनामी, पूर्व सदस्य अजय हरि, शिवनारायण गोप, सुकुमारन, राजन कुमार, अजय शाह, नारायण महतो, महेंद्र प्रसाद, शेखर बघेला, प्रकाश महतो, गोलक छतरी, उमेश गंजू, आनंद कुमार, तरसेम सिंह आदि थे। 40. संडे बाजार में शुक्रवार को आम सभा में पदाधिकारीगण।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



