रौनियार वैश्य समिति का मिलन समारोह आयोजित
बोकारो रोनियार वैश्य समिति का वार्षिक मिलन समारोह गरगा डैम में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने समाज के उत्थान पर जोर दिया। समिति के सदस्यों ने एकजुटता और सामाजिक कार्यों में सक्रियता की आवश्यकता पर चर्चा की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो रोनियार वैश्य समिति का पारिवारिक वार्षिक मिलन समारोह गरगा डैम में अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता व महासचिव राकेश प्रसाद गुप्ता के संचालन में रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक हित में हमारा समाज अच्छा काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। हमारा दायित्व बनता है कि हम उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा होकर उन्हें मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक और सेल के सांसद प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि रोनियार वैश्यम समिति समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर काम करता है।
उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद साह ने कहा कि समिति समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। समारोह को सफल बनाने में राम प्रसाद एवं श्यामा प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम खेलकूद का संचालन कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शाह तथा प्रत्यूष कुमार के नेतृत्व में किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद के विजेता प्रतिभागियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोरी मोहन, बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, विजय कुमार साहू, प्रेम कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, नवल गुप्ता, अमित कुमार, अनिल कुमार, कमलेश गुप्ता, गणेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, सुनीता कुमार, अनीता गुप्ता, वीणा गुप्ता, बेबी गुप्ता, सीमा कुमारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




