Bokaro News: बोकारो में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी पूरी
Bokaro News: बोकारो में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी पूरीबोकारो में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी पूरीबोकारो में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी पूरी

Bokaro News: बोकारो के मुस्लिम बहुल इलाकों में सालाना जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को विभिन्न स्थानों से जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। सिवनडीह, चास समेत आसपास के गांवों की अंजुमन कमेटियों की इसमें भागीदारी होगी। जुलूस को लेकर मोहल्लों व घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह तबर्रुक के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत व खिदमत की जाएगी। भीड़ की सुविधा के लिए पंडाल, विशाल तोरण द्वार व अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन उकरीद की ओर से किया जा रहा है। जुलूसे मोहम्मदी सिवनडीह से होकर उकरीद मजार शरीफ होते हुए नया मोड़ तक जाएगा। इसके बाद जुलूस वापस उकरीद मजार शरीफ के समीप मैदान पहुंचेगा, जहां जलसे का आयोजन होगा.
आयोजन की अपील
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर हाजी कमरुल हक ने लोगों से जुलूस में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है। समाजसेवी रिजवानुल होदा उर्फ कारी साहब ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी भाईचारे, सद्भाव व प्रेम का संदेश देता है। बेहतर आयोजन को लेकर हाजी साधन बाबू, नसरूल हक, रौशन शहजादा, महासचिव हुसैन इमाम रिजवी, सचिव महबूब सुब्हानी अंसारी, कोषाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार अंसारी, नसीम अख्तर, रेहान रब्बानी, रहमानी अंसारी व रिजवान शहजादा सहित अन्य लोग तैयारी में जुटे हैं।


