अम्बिका पब्लिक स्कूल का मना वार्षिक समारोह

Feb 09, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो के अम्बिका पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और देश प्रेम के गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एके सिंह ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की। स्कूल के निदेशक दिनेश सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

अम्बिका पब्लिक स्कूल का मना वार्षिक समारोह

बोकारो, प्रतिनिधि। अम्बिका पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने कई आकर्षक कार्यक्रम नृत्य, नाटक, देश प्रेम के गीत, भजन आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएल के भू अर्जन विभाग के महाप्रबंधक सह बोसा के अध्यक्ष एके सिंह ने विद्यार्थियों को कहा आपकी एक एक प्रस्तुति काबिले तारीफ है। पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी खूब नाम कमाएं यही आशीर्वाद देता हूं। स्कूल के निदेशक दिनेश सिंह ने कहा प्राचार्य विजय सौरभ ने नगर से दूर जैनामोड़ जैसे स्थान पर स्कूल का सफल संचालन और विद्यार्थियों को तराशने का काम किया है।

प्रखंड प्रमुख देव शरण भगत,व्यव्सायी संघ के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, थाना प्रभारी बिपिन महतो ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुति की तारीफ की। मौके पर अभिभावक व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।