Bokaro News: विभिन्न मांगों को लेकर बुंडू मुखिया ने सांसद को सौंपा पत्र
Bokaro News: भारत माला परियोजना के तहत कोलकाता-वाराणसी सिक्सलेन सड़क निर्माण में एच जी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुखिया निहारिका सुकृति ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। सड़क निर्माण में अंडर पासिंग न देने से कई गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। भारत माला परियोजना के तहत निर्माणाधीन कोलकाता-वाराणसी सिक्सलेन सड़क निर्माण में एच जी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा।
अनियमितता का आरोप
मुखिया ने अपने पत्र में कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत कोलकाता से वाराणसी तक बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में सड़क निर्माण कंपनी एच जी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से घोर अनियमितता देखने को मिल रहा है। पत्र में मुखिया ने कहा कि पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत के एटके, आरारी ग्राम के पास सड़क से नीचे उतरने के अंडर पासिंग नहीं दिया गया है, जिससे लगभग चार-पांच हजार लोगों को अपने गांव से पेटरवार आवागमन का सम्पर्क टूट गया है। इससे लोग काफी प्रभावित हो रहे है।
लोगों को हो रही समस्या
प्रतिदिन डेली मार्केट सब्जी लेकर लोग पेटरवार आते थे, जो बंद हो गया है। कसमार प्रखंड के हिसिम-केदला गांव के लोगों का भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। मुखिया ने मांग की है कि कोनार बेड़ा मुक्तिधाम के सामने अंडर पासिंग बनाने, कोनार बेड़ा से पेटरवार रोड़ के लिए अंडर पासिंग देने, तरवा टांड के निकट अंडर पासिंग, रुकाम रोड़ से पेटरवार तक भारत माला सड़क चढ़ाई के अंडर पासिंग रास्ता देने सहित अन्य मांगे शामिल है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


