राम रूद्र स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन को लेकर कुल 1971 ऑनलाइन आवेदन

Mar 10, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

तीनों उत्कृष्ट विद्यालय में छठी से नौवीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा 15 को राम रूद्र स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन को लेकर कुल 1971 ऑनला

राम रूद्र स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन को लेकर कुल 1971 ऑनलाइन आवेदन

जिले में संचालित 3 उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी कक्षा से लेकर नौंवी कक्षा तक का नामांकन की प्रक्रिया जारी है। राम रूद्र स्कूल आफ एक्सीलेंस में नामांकन को लेकर कुल 1971 ऑनलाइन आवेदन जमा हुआ है। आदर्श विद्यालय योजना के तहत बोकारों जिला में संचालित जिला रामरुद्र सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास ,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस कसमार व सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस गर्ल्स नावाडीह में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए विद्यार्थी अब 24 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रामरुद सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार ने बताया 23 मार्च को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

इसके पूर्व स्कूलों में नामांकन लेने को लेकर 15 मार्च को एडमिशन टेस्ट होगा। उन्होंने बताया 23 मार्च को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 24 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक मेरिट लिस्ट के अनुरुप चयनित विद्यार्थियों का नामांकन होगा। इसके बाद छह अप्रैल को विद्यालय में आरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन होगा। छठी कक्षा से लेकर नौंवी कक्षा में होगा नामांकनइन तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी कक्षा से लेकर नौंवी कक्षा में नामांकन लिया जाएगा। जिसमें रामरुद्र सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास समेत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस कसमार व सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस गर्ल्स नावाडीह में कक्षा छह से नौवीं में विद्यार्थियों का नामांकन होगा। कक्षा छह में 40 सीट निर्धारित है। जबकि कक्षा सातवीं में 40 सीट, कक्षा आठवीं में 40 सीट है। वहीं कक्षा नौवीं कक्षा में 120 सीट पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसको लेकर यहां विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।