ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोआदिवासी-मूलवासी को एकजुट रहना होगा : मोहन

आदिवासी-मूलवासी को एकजुट रहना होगा : मोहन

जरीडीह प्रखंड के कल्याणपुर में बाबा तिलका मांझी मूर्ति निर्माण समिति की बैठक मंगलवार को आदिवासी मूलवासी नेता सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा आदिवासी-मूलवासी को...

आदिवासी-मूलवासी को एकजुट रहना होगा : मोहन
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोWed, 19 Feb 2020 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

जरीडीह प्रखंड के कल्याणपुर में बाबा तिलका मांझी मूर्ति निर्माण समिति की बैठक मंगलवार को आदिवासी मूलवासी नेता सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा आदिवासी-मूलवासी को एकजुट रहना होगा।

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन पलायन रोकने के लिए खतियान पर आधारित स्थानीय नीति जल्द लागू करेंगे। 1932 के आधार पर स्थानीय नीति लागू होगी तो जंगल झाड़ में रहने वाले आदिवासियों और मूलवासियों को झारखंड से पलायन नहीं करना होगा। इस दौरान उन्होंने जैनामोड़ चौक में बाबा तिलका मांझी मूर्ति स्थापित करने को लेकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन झामुमो जिला संगठन सचिव अमित सोरेन ने किया। मौके पर सोहन मुर्मू, अतुल रजवार, विनोद गोस्वामी, छुटूराम मुर्मू, तुलसी मरांडी, राजाराम सोरेन, कार्तिक टुडू, किनुराम मुर्मू, जगन्नाथ हेंब्रम, जाफर इमाम, दुर्गा रजवार, हाकिम किस्कू, परेमश्वर किस्कू, हीतलाल मांझी, भीम मांझी, गुप्तेश्वर मुर्मू, घनीलाल हेंब्रम, प्रेम केवट, सोमर मुंडा, बिहारी सोरेन, मानगो मरांडी, पानेश्वर मरांडी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें