Bokaro News: आदर्श विद्या मंदिर में विद्यालय का मना स्थापना दिवस
Bokaro News: बोकारो के आदर्श विद्या मंदिर में विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य रंजीत कुमार ने नीट, आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। 56 साल पुरानी इस संस्था को बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया गया।

Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। आदर्श विद्या मंदिर में विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ने स्वागत करते हुए विद्यालय के उन तमाम बच्चों को बधाई दी, जिन्होने इस वर्ष नीट, आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश लिया व सीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने कहा विद्यालय के प्रतिभावान बच्चे आज भी विद्यालय के नाम को अपनी प्रतिभा से आगे बढ़ा रहें है I इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभापति अनिल गोयल ने समाज के बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया। जिन्होनें 56 साल पहले इस विद्यालय की नीव रखी और यह विद्यालय मारवाड़ी समाज के गर्व और स्मरण का प्रतीक है I समाज सेवी नेतरामजी गर्ग व गोपाल मुरारका ने कहा 56 साल पहले जो पौधरोपण किया गया था वह आज विशाल वृक्ष बन गया है।
नरेश लोधा ने कहा जो सामने दिखते हैं उनके साथ-साथ जो अप्रत्यक्ष कर्मी है व समाज की मातृशक्ति है। विद्यालय के स्थापना से जुड़े समाज सेवियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया I वहीं, विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


