Bokaro News: कसमार में ग्राहक जागरूकता सम्मेलन में ग्राहकों को मिला उपहार

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: अडानी ग्रुप के एसीसी सीमेंट कंपनी ने कसमार तेलमुंगा में ग्राहक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में विक्रेताओं और तकनीकी अधिकारियों ने निर्माण कार्य के लिए सही सामग्री अनुपात पर जोर दिया। एसीसी सीमेंट की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी साझा की गई और ग्राहकों के सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया गया।

Bokaro News: कसमार में ग्राहक जागरूकता सम्मेलन में ग्राहकों को मिला उपहार

Bokaro News: अडानी ग्रुप के एसीसी सीमेंट कंपनी की ओर से शुक्रवार को कसमार तेलमुंगा स्थित वरुण इंटरप्राइजेज में ग्राहक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कंपनी के वरुण इंटरप्राइजेज के अधिकृत विक्रेता अखिल कुमार चौबे व कंपनी के तकनीकी अधिकारी प्रकाश कुमार, डिस्ट्रिक्ट सेल्स हेड अमित कुमार एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव विनोद रजक मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान कसमार, पोंडा, गर्री, मंजुरा, दांतू व दुर्गापुर पंचायत के कई गांव के ग्राहक मौजूद थे। इस दौरान कंपनी के अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि गृह निर्माण कार्य हो या अन्य किसी प्रकार का निर्माण कार्य, हर कार्य में कार्य की गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि निर्माण कार्य में सीमेंट के साथ बालू, गिट्टी व छड़ का रेसियो सही मात्रा में रहे।

सम्मेलन की मुख्य बातें

उन्होंने एसीसी गोल्ड समेत इस कंपनी की अन्य ब्रांड्स की सीमेंट की गुणवत्ता की जानकारी देते हुए बताया कि इस सीमेंट में डॉ फिक्सिट व अन्य किसी तरह की केमिकल बाहर से मिलाने की जरूरत नहीं है। इस दौरान ग्राहकों ने घर की ढलाई व टिकाऊ को लेकर कंपनी के अधिकारियों से कई तरह के सवाल पूछे, जिसका जवाब देकर ग्राहकों को संतुष्ट किया गया। बताया कि घर हो या अन्य कोई भी निर्माण कार्य, उसकी मजबूती के लिए एसीसी सीमेंट का निःसन्देह उपयोग करें। इससे लंबे समय तक निर्माण कार्य का टिकाऊ बरकरार रहेगा। मौके पर रूहुल होदा, अनंत मुखर्जी, समसुद्दीन अंसारी, अजय जायसवाल समेत अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦ग्राहक जागरूकता सम्मेलन कब आयोजित किया गया?−
ग्राहक जागरूकता सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: कसमार में ग्राहक जागरूकता सम्मेलन में ग्राहकों को मिला उपहार