बरमसिया में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस मनाई गई
बरमसिया में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस मनाई गई बरमसिया में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस मना

शहीद चन्द्रशेखर आजाद मेमोरियल कमिटी, हुटुपाथर, बरमसिया की और से महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 95 वीं शहादत दिवस मनाई गई। अध्यक्षता झामुमो संस्थापक सदस्य दुर्गा चरण महतो व संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद 23 जुलाई 1906 से 27 फरवरी 1931 तक भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे, जिन्होंने 24 वर्ष की आयु में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। वे 'काकोरी ट्रेन डकैती' 1925 और लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने 1928 जैसी घटनाओं में उनकी मुख्य भूमिका थी।उनकी
जन्म: 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा गांव अब चंद्रशेखर आज़ाद नगर में हुआ उनके पिता सीताराम तिवारी और माता जगरानी देवी थी।मौके पर हरिपद महतो, वृहस्पति महतो, हाबुलाल महतो, बेनी महतो, सुबोध रजवार, प्रदीप कुमार यादव, झरिलाल महतो, संजय रजवार, मन्टू महतो, मनोज कुमार महतो, प्रह्लाद महतो, अजय महतो, राघव रजक, राहुल महतो, हराधन महतो, विपन महतो आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


