बोकारो के सरकारी व निजी स्कूलों के 94 बाल वैज्ञानिक का मॉडल इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
बोकारो जिले के 9 प्रखंडों के सरकारी और निजी स्कूलों के 94 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल को इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। चास प्रखंड से सबसे अधिक 22 मॉडल चुने गए हैं। चयनित मॉडल का प्रदर्शन मार्च के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।

बोकारो ,प्रतिनिधि। जिले के 9 प्रखंड में स्थित सरकारी स्कूल समेत निजी स्कूलों के कुल 94 बाल वैज्ञानिक का मॉडल जिला स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह जानकारी देते हुए इंस्पायर अवार्ड के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया जिला स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित 94 बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक चास प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के 22 मॉडल का चयन किया गया है। चास प्रखंड के स्कूल मैं गवर्नमेंट मध्य विद्यालय धनवार, अपग्रेड मध्य विद्यालय सीवंडीह, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास, मध्य विद्यालय चास, होली क्रॉस स्कूल वालीडीह ,राजकीय कृत प्लस टू हाई स्कूल लकड़ाखंदा, मध्य विद्यालय कतका, अपग्रेड मध्य विद्यालय अगरडीह उर्दू, सरस्वती शिशु मंदिर, डीपीएस 4, सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी ,गवर्नमेंट मध्य विद्यालय तुरीडीह, अप ग्रेड गवर्नमेंट मध्य विद्यालय डाबरबहाल, जीजीपीएस बोकारो, डीपीएस बोकारो ,पंचानन राजबाला प्लस टू हाई स्कूल सतनपुर , डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 ,गवर्नमेंट बेसिक हाई स्कूल सोनबाद, अपग्रेड राजकीय कृत मध्य विद्यालय पूपनकी, बोकारो से रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 ,चिन्मया विद्यालय, अपग्रेड गवर्नमेंट मध्य विद्यालय छोटकीकुड़ी, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल ,अपग्रेडेड हाई स्कूल पूर्वनालों ,जीजीपीएस बोकारो का मॉडल का चयन किया गया l इसके अतिरिक्त प्रखंड से 14 मॉडल, चंदनक्यारी से 9 मॉडल, चंद्रपुरा प्रखंड से 6 मॉडल ,गोमिया प्रखंड से 14 मॉडल, जरीडीह प्रखंड से दो मॉडल ,कसमार प्रखंड से 6 मॉडल, नावाडीह प्रखंड से 3 मॉडल व पेटरवार प्रखंड से कुल 11 मॉडल का चयन किया गया है lउन्होंने बताया जिला स्तर पर चयनित विभिन्न स्कूलों के 94 मॉडल का प्रदर्शन मार्च माह के अंतिम सप्ताह में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से किया जाएगा lजिसमें सभी बाल वैज्ञानिक को अपने स्तर से बनाए गए मॉडल का प्रदर्शन करना होगाl इसके लिए प्रखंड वार मॉडल का प्रदर्शन कराया जाएगाl
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


