ढोरी बस्ती से 5 फरवरी को निकलेगी कलश यात्रा

Feb 02, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

फुसरो में 5 से 11 फरवरी तक सात दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और 34वां वार्षिक गणेश मेला आयोजित किया जाएगा। यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया है। कलश यात्रा 5 फरवरी को निकाली जाएगी और महायज्ञ की पूर्णाहुति 11 फरवरी को होगी, साथ ही मेले में झूला और मीना बाजार भी लगेगा।

ढोरी बस्ती से 5 फरवरी को निकलेगी कलश यात्रा

फुसरो। स्वप्रकट बाबा गणपति धाम ढोरी बस्ती में 5 से 11 फरवरी तक सात दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं 34वां वार्षिक गणेश मेला का आयोजन किया जायेगा। यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री (वेदाचार्य) हरिशरणम कुटीर बी देवघर ने पूरे विधि विधान व अनुष्ठान के साथ भगवान महाबीर का ध्वजारोहण करवा दिया है। 5 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी जबकि महायज्ञ की पूर्णाहुति 11 फरवरी को होगी। इस दौरान मेला में तरह-तरह का झूला व मीना बाजार भी लगेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।