
बोकारो में आठ नवंबर से शुरू होगी मिथिलांचल की विद्यापति स्मृति पर्व समारोह
संक्षेप: प्रख्यात कलाकार प्रिया मल्लिक,रामबाबू झा व माधव राय अपने गीतों से बांधेंगे समांबोकारो में कल से शुरू होगी मिथिलांचल की विद्यापति स्मृति पर्व समारोह बो
इस्पातनगरी बोकारो में मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में 8-9 नवंबर को आयोजित दोदिवसीय 58वें विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। परिषद के महासचिव नीरज चौधरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक ने संयुक्त रूप से बताया दो दिनों के इस वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव में गीत-संगीत, नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रहेगी। उद्घाटन समारोह में बाहर से आमंत्रित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। जानी-मानी गायिका प्रिया मल्लिक,मैथिली के सुविख्यात लोकगीत कलाकार रामबाबू झा और माधव राय की प्रस्तुतियां खास होंगी। दिल्ली से आमंत्रित जाने-माने उद्घोषक राजीव कुमार झा पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

नाटक में पारिवारिक व सामाजिक पतन को दर्शाएंगे कलाकार दूसरे दिन रविवार को स्थानीय कलाकारों के गायन व महिलाओं की समूह-गान प्रस्तुति के साथ मैथिली नाटक बड्ड मुश्किल छै का मंचन विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। रौशन झा द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ रंगकर्मी शंभु झा द्वारा निर्देशित इस नाटक में आज की सामाजिक अवमूल्यन संबंधी परिस्थितियों का जीवंत मंचन किया जाएगा। अपनी संस्कृति और माटी से पलायन के सामाजिक दुष्प्रभाव व परिवार के पतन को कलाकार अपने अभिनय कौशल से प्रदर्शित करेंगे। महासचिव श्री चौधरी ने कहा विद्यापति स्मृति पर्व समारोह अपने गांव से दूर परदेस में मिथिलावासियों के समागम का अनुपम अवसर है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




