लीला जानकी पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Nov 26, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

पेटरवार के रघुनाथ पुरम स्थित जानकी पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्व. भोला प्रसाद बक्शी की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय परिवार ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके पिता ने इस स्कूल को स्थापित करने के लिए बहुत मेहनत की और उनका सपना पूरा होता दिख रहा है।

लीला जानकी पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथ पुरम सतही लीला जान‌की पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रथम अध्यक्ष स्व० भोला प्रसाद बक्शी की 15 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर इनकी तस्वीर पर पूरा विद्यालय परिवार पुष्प अर्पित करते हुए इनके अविस्मरणीय कृत्यों को स्मरण किया। विद्यालय निदेशक सह बड़े पुत्र नीरज कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बहुत ही परिश्रम और लगन से विद्यालय रूपी बगिया को पिता ने सिंचित कर रहे थे। पिताजी की हार्दिक इच्छा थी कि इस ग्रामीण क्षेत्र में यह एक ऐसा विद्यालय हो, जहां सुदूर क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

आज उनका सपना पूरा होता दिखाई पड़ रहा है। बोलते बोलते निदेशक की आंखे नम हो गई। मौके पर प्राचार्य आजाद कुमार, सुनील दास गुरु, कृष्ण कुमार प्रसाद, अभिषेक खन्ना, अनन्त प्रसाद, शिव चरण महतो, दिवाकर सिंह, राहुल कुमार, रामचन्द्र महथा, संदीप कुमार, अनिता प्रसाद, नीरा सहगल, कुन्ती कुमारी, विद्या ओझा, रानी जायसवाल, रश्मि वर्धन आदि सभी उपस्थित शिक्षक - शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि देकर दिवंगत पुण्यात्मा एवं विद्यालय के पुरोधा के प्रति श्रद्धांजलि समर्पित की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।